छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में स्कूल खुलने की तारीख तय, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

भीषण गर्मी के बीच सवाल उठ रहे थे कि, छत्तीसगढ़ में स्कूलों की शुरुआत कब से होगी, सरकार ने गर्मी के प्रकोप को देखते हुए 30 के बजाये 20 अप्रैल से ही गर्मी की छुट्टियों का ऐलान कर दिया था। यह समर वेकेशन करीब 45 दिनों का था, जो 55 दिनों का हो गया।

16 जून से खुलेंगे स्कूलों के पट

यह छुट्टियां 15 जून को खत्म हो रही है। अटकलें लगाई जा रही थी कि, धूप और गर्मी को देखते हुए सरकार इसे 1 जुलाई तक बढ़ा सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि, छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूल तय तिथि यानी 16 जून को ही खुलेंगे। इस संबंध में सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी और संयुक्त संचालक को खत प्रेषित कर दिया गया है।

मनाया जाएगा प्रवेशोत्सव

स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव ने अपने पत्र में शिक्षाधिकारियों को निर्देशित करते हुए शालाओं में विधिवत प्रवेशोत्सव मनाये जाने को कहा है। उन्होंने सभी सरकारी स्कूलों में रंग-रोगन, साफ़ सफाई और सभी जरूरी संसाधन पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

Source Link

 

Related posts

रायपुर : मतदाता पुनरीक्षण के दौरान BLO से मारपीट, वीडियो वायरल

महंगा होगा तंबाकू, पान मसाला : सिगरेट-पान मसाला और तंबाकू पर नए टैक्स और सेस का ऐलान

VIP चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की न‌ई प्रतिमा स्थापित

Leave a Comment

error: Content is protected !!