बिलासपुर

मेरठ से दबोचे गए शातिर चोर, दुर्ग-भिलाई में फेरीवाले बनकर करते थे चोरी

दुर्ग जिले की पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए करीब 63 लाख 50 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में उत्तरप्रदेश के मेरठ से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 400 ग्राम सोना, जिसकी कीमत लगभग 60 लाख रुपये बताई गई है, तथा 3 लाख 50 हजार रुपये नगद बरामद किए गए हैं।

उक्त जानकारी देते हुए एसएसपी आईपीएस विजय अग्रवाल ने बताया कि नेहरू नगर एवं दुर्ग क्षेत्र में दिनदहाड़े हो रही चोरियों को चुनौती के रूप में लेते हुए थाना सुपेला एवं एसीसीयू की संयुक्त टीम ने मामले की जांच शुरू की। तकनीकी विश्लेषण एवं घटनास्थल के आसपास लगे सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसके आधार पर टीम को मेरठ एवं दिल्ली रवाना किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने मेरठ निवासी आरोपी हासीम खान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बिलासपुर से एक्टिवा वाहन खरीदकर दुर्ग-भिलाई में रेकी करने और सूने मकानों का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी घटना से पहले रायपुर के मोदहापारा क्षेत्र में किराये का मकान लेकर रह रहे थे।

आरोपी फेरीवाले बनकर कपड़ा एवं गलीचा बेचने के बहाने विभिन्न कॉलोनियों में घूमते थे और बाहर ताला लगे मकानों को चिन्हित करते थे। वारदात के दौरान एक आरोपी बाहर निगरानी करता था, जबकि दूसरा मकान के भीतर चोरी करता था।

पुलिस जांच में सामने आया कि चोरी का सामान मेरठ के सलीम ज्वेलर्स को बेचा जाता था। इस मामले में ज्वेलरी दुकान संचालक सलीम खान को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का सोना एवं नगदी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में तिफरा बिलासपुर, नया रायपुर तथा मध्यप्रदेश के जबलपुर में भी चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।गिरफ्तार आरोपियों में हासीम खान (24 वर्ष) निवासी शालीमार गार्डन, मेरठ तथा सलीम खान (28 वर्ष) निवासी शिवालकास, मेरठ शामिल हैं।

Source link

Related posts

CEO जनपद पंचायत के स्थानांतरण आदेश पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर : SECR की 26 ट्रेनों में LHB कोच, सफर होगा ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक

नाबालिग से छेड़छाड़ के बाद हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Leave a Comment

error: Content is protected !!