अन्य जिलेशोक सन्देश

पूर्व पार्षद अमित दास का निधन

रायपुर। मोरेश्वर राव गदरे वार्ड संतोषी नगर रायपुर के तीन बार के पार्षद एवं पूर्व एमआईसी सदस्य अमित दास जी का दुखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। सामाजिक, राजनीतिक एवं स्थानीय नागरिकों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

अमित दास जी लंबे समय से सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों में सक्रिय रहे। अपने सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व एवं जनता के प्रति समर्पण भावना के कारण वे क्षेत्र के लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। पार्षद एवं एमआईसी सदस्य रहते हुए उन्होंने वार्ड के विकास एवं जनसमस्याओं के निराकरण के लिए लगातार कार्य किया। उनके निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।

वे पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुमित दास एवं विनीत दास के छोटे भाई थे। परिवार सहित उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है। बड़ी संख्या में लोग उनके निवास पहुंचकर परिवारजनों को सांत्वना दे रहे हैं।

मिट्टी देने का कार्यक्रम
स्वर्गीय अमित दास जी को अंतिम विदाई देने हेतु मिट्टी देने का कार्यक्रम आज दिन में 3 बजे गोकुल नगर मठपुरेना, रायपुर में संपन्न होगा।

Related posts

वेदांत प्लांट हादसा : मौत का आंकड़ा 16 पहुंचा, 34 घायल

IRCTC New Beta Website Launch: अब मिनटों में बुक होगा ट्रेन टिकट, रेलवे ने जोड़े कई स्मार्ट फीचर्स

राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी 9 जनवरी से बालोद में होगा

Leave a Comment

error: Content is protected !!