छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

IPL Ticket Fraud: 15 हजार से 50 हजार तक बेचे फर्जी टिकट, क्रिकेट फैंस को लगाया चूना

sanjari

राजधानी रायपुर स्थित नवा रायपुर में एक बार फिर IPL क्रिकेट का महाकुंभ होने जा रहा है। जानकारी के अनुसार, 10 और 13 मई को यहां आईपीएल के मैच खेले जाएंगे। जिसके लिए टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है, लेकिन दूसरी ओर टिकटों की काला बाजारी भी शुरु हो चुकी है। क्रिकेट के इस दीवानगी का फायदा उठाकर स्कैमर्स भी टिकट बुकिंग के नाम पर लोगों को ठगना शुरू कर चुके हैं।

फर्जी वेबसाइट से लोगों को लगाया हजारों का चुना

Raipur IPL Match Ticket Scam बता दें कि 10 और 13 मई को होने वाले दो मैचेस के टिकट्स बुक करने के नाम पर होड़ लग गई। इसी का फायदा उठाया स्कैमर्स ने फर्जी वेबसाइट बनाई और लोगों को चूना लगाया जा रहा है। इन वेबसाइट पर टिकट्स की कीमतें आसमान छू रही हैं। ₹15,000 से शुरू होकर 50 हजार तक के टिकट बेच दिए।
CSCS ने दी ये चेतावनी

इस मामले में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ का साफ कहना है कि आधिकारिक तौर पर अभी तक टिकटों की बिक्री का कोई भी प्लेटफार्म तय नहीं हुआ है। सोशल मीडिया पर या Google पर दिखने वाले तमाम वेबसाइट जो दावा करते हैं आपको यह मैच दिखाने का वो सब फर्जी हैं। संघ ने क्रिकेट फैन से अपील की कि केवल आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें। जब बताया जाएगा कि इस प्लेटफार्म पर उपलब्ध है। वहीं से जाकर अपने टिकट परचेस करें। अनजान लिंक पर पेमेंट ना करें। इससे आपकी राशि, रकम, बैंक खाता साफ हो सकता है।

Source Link

 

Related posts

रायपुर ट्रैफिक व्यवस्था के लिए बड़ा फैसला : इन मार्गों पर रैली-जुलूस बैन

मिर्ज़ा एजाज़ बेग, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष चुने गये

PM मोदी का छत्तीसगढ़ दौरा : ‘दिल की बात’कार्यक्रम में बच्चों से की बात, ब्रह्माकुमारी के ‘शांति शिखर’ का किया उद्घाटन

Leave a Comment

error: Content is protected !!