अन्य जिलेछत्तीसगढ़देश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 19 मई को बस्तर दौरे पर, नक्सलवाद के बाद पहली अहम बैठक में क्षेत्रीय विकास और सुरक्षा पर होगा मंथन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 19 मई को बस्तर दौरे पर रहेंगे। खास बात यह है कि नक्सलवाद के खात्मे के बाद उनका यह पहला बस्तर दौरा होगा, जिसे काफी अहम माना जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, अमित शाह बस्तर में केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी शामिल होंगे।

बताया जा रहा है कि बैठक में क्षेत्रीय विकास, सुरक्षा व्यवस्था और राज्यों के बीच समन्वय जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। खासतौर पर बस्तर जैसे संवेदनशील इलाके में शांति और विकास को लेकर रणनीति पर फोकस रहेगा।

अमित शाह का यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि हाल के समय में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बाद हालात में सुधार का दावा किया जा रहा है। ऐसे में उनका बस्तर पहुंचना केंद्र सरकार के लिए एक बड़ा संदेश भी माना जा रहा है।

इस दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

Source link

Related posts

BRICS Summit 2026 : PM मोदी का बड़ा संदेश, UNSC सुधार पर जोर; BRICS के अगले 20 साल के लिए रखा नया विजन

महतारी वंदन योजना : हजारों महिलाओं के नाम सूची से बाहर, अपात्रों से वसूली की कार्रवाई शुरू

संसद की निर्धारित संख्या में बैठकें अनिवार्य रूप से बुलाये जाने के लिए दो निजी विधेयक राज्यसभा में पेश

Leave a Comment

error: Content is protected !!