देश

ऋतिक रोशन ने सोनम वांगचुक का किया समर्थन, NEET विवाद पर छात्रों की चिंता को बताया जायज़

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने भूख हड़ताल कर रहे जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का समर्थन किया और कहा कि वह छात्रों को लेकर वांगचुक की चिंता से सहमत हैं।

सोनम वांगचुक ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (कॉजपा) के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के बाद से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं। प्रदर्शनकारी नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे वांगचुक को शनिवार को उनके अनशन के 21वें दिन तबीयत बिगड़ने के बाद सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रोशन ने शुक्रवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वांगचुक का एक वीडियो साझा किया। इसमें वांगचुक छात्रों के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘‘आप कब जागेंगे? 20 लोगों ने अपनी जान दे दी है। वे इन परीक्षाओं में सफल होने के लिए पूरी ईमानदारी से जीवन भर कड़ी मेहनत करते हैं, और उन परीक्षाओं में भी धांधली हो जाती है। यह उनके लिए बहुत मायने रखता है।’’

फिल्म ‘सुपर 30’ में गणितज्ञ और शिक्षक आनंद कुमार का किरदार निभाने वाले रोशन ने कहा कि वह वांगचुक की बात से सहमत हैं।

Source Link

Related posts

हिमाचल प्रदेश के मंडी में फिर से फटा बादल, कई घर और गाड़ियां क्षतिग्रस्त

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 18 लोगों की मौत

अजमेर : सफाई कर्मचारी हड़ताल पर, जायरीनों ने उठाई झाड़ू, दरगाह बाजार में पेश हुई ‘इंसानियत’ की मिसाल

Leave a Comment

error: Content is protected !!