छत्तीसगढ़

ऑपरेशन तलाश में गरियाबंद पुलिस का दमदार प्रदर्शन, प्रदेश में दूसरा स्थान

छत्तीसगढ़ में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक चलाए गए राज्य स्तरीय ऑपरेशन तलाश अभियान में गरियाबंद पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है।

पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के तहत गरियाबंद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर गुमशुदा लोगों की तलाश तेज की। अभियान के दौरान कुल 68 गुमशुदा व्यक्तियों—जिनमें 47 महिलाएं, 14 पुरुष और 7 बालिकाएं शामिल हैं—को सुरक्षित बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया।

इस सफलता से जहां गुमशुदा लोगों के परिवारों में खुशियां लौटी हैं, वहीं पुलिस की सक्रियता और संवेदनशीलता भी सामने आई है। गरियाबंद पुलिस ने अन्य राज्यों और जिलों में जाकर भी लगातार प्रयास कर गुमशुदा लोगों का पता लगाया।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी गुमशुदगी की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके

Source link

Related posts

पार्षद निधि से स्ट्रीट लाइट लगाने की नई व्यवस्था, नागरिकों को मिलेगा फायदा

छत्तीसगढ़ विधानसभा में पारित हुआ 35 हजार करोड़ का प्रथम अनुपूरक बजट

छत्तीसगढ़ विधानसभा की विशेष बैठक कल 18 नवंबर को

Leave a Comment

error: Content is protected !!