रायगढ

Raigarh में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट का भंडाफोड़ : 26 गिरफ्तार, 7,693 लोगों से 1.11 करोड़ की साइबर ठगी उजागर

रायगढ़ जिले में फर्जी मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर संचालित बड़े साइबर ठगी गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। साइबर थाना पुलिस ने दरोगापारा स्थित दो केंद्रों पर छापेमारी कर 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह द्वारा देशभर के 7,693 लोगों से करीब 1.11 करोड़ रुपये की ठगी किए जाने का खुलासा हुआ है।

जिले के एसएसपी आईपीएस शशि मोहन सिंह ने बताया कि यह गिरोह लोक सेवा केंद्र की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित कर रहा था। बाहर से दस्तावेज और लाइसेंस बनाने का काम दिखाया जाता था, जबकि अंदर फर्जी मैट्रिमोनियल प्रोफाइल बनाकर देशभर के लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा रहा था।

एसएसपी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आईपीएस शशि मोहन सिंह ने स्वयं टीम का नेतृत्व किया। उनके साथ एडिशनल एसपी अनिल सोनी, सीएसपी मयंक मिश्रा तथा साइबर और महिला थाना की संयुक्त टीम ने दोनों केंद्रों पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान एसडीएम और आरटीओ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

कॉल सेंटर और फर्जी प्रोफाइल के जरिए ठगी

जांच में सामने आया कि गिरोह यूट्यूब चैनल, फर्जी जीमेल आईडी और मोबाइल नंबर के माध्यम से नकली प्रोफाइल बनाता था। कॉल सेंटर के जरिए युवतियों द्वारा लोगों से संपर्क कर शादी के नाम पर फंसाया जाता था। इसके बाद रजिस्ट्रेशन, मीटिंग और अन्य शुल्क के नाम पर यूपीआई के माध्यम से रकम वसूली जाती थी।

 

Related posts

होली से पहले सख्ती : 40 नाबालिग वाहन चालक पकड़े, अभिभावकों को थाने बुलाकर चालान

IRCTC New Beta Website Launch: अब मिनटों में बुक होगा ट्रेन टिकट, रेलवे ने जोड़े कई स्मार्ट फीचर्स

मोबाइल दुकान चोरी का खुलासा, 14 लाख के 16 आईफोन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment

error: Content is protected !!