Foreign

Donald Trump का बड़ा संकेत: ईरान से शांति वार्ता जल्द

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर वैश्विक कूटनीति को चौंकाते हुए संकेत दिए हैं कि वॉशिंगटन और तेहरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता अगले दो दिनों में शुरू हो सकती है। खास बात यह है कि ट्रंप ने इस वार्ता के लिए पाकिस्तान को फिर से वेन्यू के रूप में प्राथमिकता देने के संकेत दिए हैं।

ट्रंप ने न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए एक बयान में कहा कि ईरान के साथ बातचीत जल्द ही फिर से शुरू हो सकती है और पाकिस्तान में होने की संभावना ज्यादा है। उन्होंने पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर की खुलकर तारीफ की और कहा कि वे “बहुत अच्छा काम” कर रहे हैं तथा “अमेजिंग” हैं। ट्रंप के मुताबिक, मुनीर की भूमिका ही पाकिस्तान को वार्ता स्थल बनाने का एक प्रमुख कारण है।

पहला दौर की बातचीत का क्या हुआ?

पिछले हफ्ते इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान के बीच हुई उच्चस्तरीय वार्ता लगभग 20-21 घंटे चली, लेकिन कोई अंतिम समझौता नहीं हो सका। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विशेष दूत स्टीव विटकोफ और जारेड कुश्नर की टीम ईरानी प्रतिनिधिमंडल से मिली थी। मुख्य अड़चन ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर रही, जहां तेहरान अपना रुख नहीं छोड़ रहा।

ट्रंप ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल असीम मुनीर दोनों की प्रशंसा करते हुए उन्हें “बहुत असाधारण व्यक्ति” और “सक्षम नेतृत्व” बताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की मध्यस्थता से क्षेत्रीय तनाव कम करने में मदद मिली है।

पाकिस्तान की भूमिका

पाकिस्तान ने हाल के हफ्तों में अमेरिका-ईरान तनाव को कम करने में सक्रिय भूमिका निभाई है। इस्लामाबाद ने दोनों पक्षों के बीच संवाद का मंच उपलब्ध कराया और युद्धविराम की व्यवस्था में भी योगदान दिया। ट्रंप ने दोहराया कि पाकिस्तान की इस कोशिशों से बड़े पैमाने पर संघर्ष टल सका।

ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि ईरान से कोई समझौता जल्दी होना चाहिए, क्योंकि दो हफ्ते का युद्धविराम 21 अप्रैल को खत्म होने वाला है। अगर बातचीत आगे बढ़ी तो पाकिस्तान या जेनेवा जैसे स्थानों पर दूसरे दौर की संभावना है।

विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान की इस कूटनीतिक पहल से उसकी अंतरराष्ट्रीय छवि मजबूत हुई है, हालांकि वार्ता की सफलता अब दोनों पक्षों की लचक पर निर्भर करेगी। ट्रंप की तारीफ से साफ है कि वॉशिंगटन पाकिस्तान को इस प्रक्रिया में महत्वपूर्ण साझेदार मान रहा है।

पीएम मोदी से ट्रंप की हुई बात

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच मंगलवार को करीब 40 मिनट की महत्वपूर्ण टेलीफोनिक बातचीत हुई। दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला और सुरक्षित रखने की तत्काल जरूरत पर जोर दिया।

इस बातचीत के दौरान दोनों पक्षों ने भारत-अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी में हुई प्रगति की समीक्षा भी की। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने इस बातचीत को लेकर जानकारी दी कि राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी को व्यक्तिगत संदेश भी दिया।

Source link

Related posts

सऊदी अरब में बड़ा हादसा : बस–टैंकर भिड़ंत में 42 भारतीय यात्रियों की मौत

Trump ने India पर लगाया 26% टैरिफ़ : ट्रम्प बोले- मोदी अच्छे दोस्त, लेकिन टैरिफ पर व्यवहार ठीक नहीं

ईरान ने इज़रायली आवासीय इमारतों पर हमला किया, दो की मौत, कई घायल

Leave a Comment

error: Content is protected !!