छत्तीसगढ़

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से सरेआम मारपीट

बिलासपुर न्यायधानी के बिल्हा थाना क्षेत्र में होली के त्यौहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने निकली पुलिस टीम पर असामाजिक तत्वों द्वारा जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

दरअसल, होली की ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी जब एक दुर्घटनाग्रस्त वाहन और उसमें सवार युवकों को पूछताछ के लिए थाने ले जाने की कोशिश कर रहे थे, तभी वहां मौजूद युवकों ने उग्र होकर पुलिस टीम के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।

विवाद इतना बढ़ गया कि युवकों ने पुलिसकर्मियों के साथ सरेआम मारपीट की, जिसमें एक आरक्षक की वर्दी तक फट गई। इस दौरान हुड़दंगियों ने बीच-बचाव करने आई महिला आरक्षक के साथ भी धक्का-मुक्की की और मौके पर मौजूद थाना प्रभारी से जमकर हुज्जतबाजी करते हुए सरकारी काम में बाधा डाली।
पुलिस की सख्ती के बावजूद आरोपी बेखौफ नजर आए, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए हमला करने वाले 8 मुख्य आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है और उनकी तलाश तेज कर दी गई है।

Source link

Related posts

रायपुर मेकाहारा : ब्रश करते समय फटी गर्दन की नस, डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी

SIR समय सीमा बढ़ी : अब 4 दिसंबर नहीं, 11 दिसंबर तक जमा होंगे फॉर्म

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का गरियाबंद आगमन पर भव्य स्वागत

Leave a Comment

error: Content is protected !!