छत्तीसगढ़दुर्ग

सड़क हादसे में घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मिले सांसद विजय बघेल

सड़क दुर्घटना में घायल होने के पश्चात झाँसी से एयर एम्बुलेंस द्वारा मेदांता हॉस्पिटल, नई दिल्ली लाए गए भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव का हालचाल जानने आज दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल अस्पताल पहुंचे।

​सांसद श्री बघेल ने अस्पताल में चिकित्सकों से किरण सिंह देव के स्वास्थ्य एवं चल रहे उपचार के विषय में जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे , जांजगीर-चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, लोकमणी चंद्राकर और राजेंद्र कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

​अस्पताल प्रवास के दौरान सांसद महोदय एवं उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने किरण सिंह देव के परिवारजनों से भी भेंट की। सभी ने परिजनों को ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।

​इस अवसर पर सांसद विजय बघेल ने कहा कि सम्पूर्ण भाजपा परिवार की प्रार्थनाएं उनके साथ हैं। हम सभी ईश्वर से कामना करते हैं कि आदरणीय किरण सिंह देव शीघ्र पूर्णतः स्वस्थ हों और वे पुनः उसी ऊर्जा और मजबूत संकल्प के साथ जनसेवा के पथ पर लौटें।

Source link

Related posts

भारतीय रेलवे की टिकटिंग में बड़ा बदलाव : 40 साल पुराना PRS सिस्टम अगस्त 2026 से होगा अपग्रेड

ऑनलाइन गोल्ड खरीदने के चक्कर में महिला ठगी का शिकार, 48 हजार रुपये गंवाए

स्ट्रीट लाइट पोल्स के विस्तार के लिए 1.35 करोड़ रुपए मंजूर

Leave a Comment

error: Content is protected !!