अन्य जिलेगरियाबंदछत्तीसगढ़

“एक शाम शहीदों के नाम”: गरियाबंद पुलिस ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से वीर सपूतों को किया नमन

गरियाबंद पुलिस द्वारा रजत जयंती 2025-26 समारोह के समापन अवसर पर पुलिस लाइन गरियाबंद में “एक शाम शहीदों के नाम” देशभक्ति कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शहीद वीर सपूतों को स्मरण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

कार्यक्रम में जिले के कलेक्टर श्री बी.एस. उईके, पुलिस अधीक्षक श्री वेदव्रत सिरमौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरेन्द्र पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्री रिखी यादव, डीएसपी लितेश सिंह, एसडीओपी निशा सिन्हा, डीएसपी गरिमा दादर, डीएसपी गोपाल वैश्य, डीएसपी मंजूलता राठौर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को देश के वीर जवानों के बलिदान से अवगत कराना तथा उनमें राष्ट्रप्रेम की भावना को सुदृढ़ करना रहा। दोपहर 3 बजे प्रारंभ हुए इस आयोजन में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। वहीं कराओके गीत समूह द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने माहौल को देशप्रेम से सराबोर कर दिया।

इस अवसर पर कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि यह आयोजन उन वीरों के प्रति एक छोटी सी श्रद्धांजलि है, जिन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए। उन्होंने कहा कि मातृभूमि की रक्षा हेतु सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूतों की शहादत सदैव देशवासियों को प्रेरित करती रहेगी।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रप्रेम और शहीदों के सम्मान के संकल्प के साथ किया गया।

Source link

Related posts

बस्तर के युवाओं के लिए बड़ा कदम: भारतीय सेना में ‘बस्तर रेजिमेंट’ बनाने की तैयारी, रक्षा मंत्री ने दिए सकारात्मक संकेत

10-12वीं की परीक्षाओं के लिए स्वाध्यायी विद्यार्थी 31 अक्टूबर तक जमा कर सकते है आनलाइन आवेदन

छाती में लगी गोली दिल के दाएं वेंट्रिकल में जा धँसी, अम्बेडकर अस्पताल की टीम ने सफलतापूर्वक निकाला

Leave a Comment

error: Content is protected !!