छत्तीसगढ़

यात्री बस और गैस सिलेंडर से लदे ट्रक में आमने-सामने भिड़ंत, कई यात्री घायल

जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह क्षेत्र के पोड़ीशंकर में यात्री बस और गैस सिलेंडर से लदे ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार दोपहर करीब 12 बजकर 10 मिनट पर तम्बोली यात्री बस चांपा से हसौद जा रही थी। इसी दौरान चारपारा क्षेत्र में बिर्रा की ओर से आ रहे गैस सिलेंडर से लदे ट्रक से बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

हादसे के वक्त बस में करीब 40 यात्री सवार थे। टक्कर में कई यात्रियों को चोटें आने की जानकारी है, जबकि दोनों वाहन चालकों को भी मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया।

मामले में बम्हनीडीह थाना प्रभारी पारस पटेल ने बताया कि पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचा था, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। बस को सड़क किनारे कर दिया गया था। फिलहाल हादसे में घायलों की वास्तविक संख्या और उनकी स्थिति की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Source link

Related posts

घटिया साइकिल वितरण पर भड़के रवि भगत, छात्राओं से साइकिल वापस कराने पर मचा हंगामा; पुलिस ने लिया हिरासत में

V. D. Satheesan ने केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 60 साल बाद पूरी कैबिनेट ने एक साथ संभाली जिम्मेदारी

स्कूल के बाहर चलती क्रेटा कार में लगी भीषण आग, पिता ने तीनों बच्चों को सुरक्षित निकाला

Leave a Comment

error: Content is protected !!