दुर्गब्रेकिंग न्यूज़भिलाई

तेज रफ्तार हाइवा की टक्कर से बाइक सवार युवक – युवती की मौत

पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के ग्राम सोमानी में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार एक युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुरानी भिलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल युवती को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को मर्चुरी भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हाइवा चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Source link

Related posts

व्हाट्सऐप के ‘यूज़रनेम’ फ़ीचर पर सरकार सख्त, मेटा को नोटिस जारी कर मांगा 3 दिन में जवाब

खरोरा में बड़ी लूट : ज्वेलरी शॉप मैनेजर पर हमला, 1 करोड़ के गहने लेकर फरार बदमाश

लूट का विरोध करने पर युवक की हत्या, दुर्ग पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया सनसनीखेज मामला

Leave a Comment

error: Content is protected !!