Foreignब्रेकिंग न्यूज़

सऊदी अरब में बड़ा हादसा : बस–टैंकर भिड़ंत में 42 भारतीय यात्रियों की मौत

सऊदी अरब में कल रात बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 42 भारतीयों की मौत हो गई है। यह हादसा बीती रात लगभग 1:30 बजे हुआ। बस मक्का से मदीना जा रही थी, तभी उसकी टक्कर एक डीजल टैंकर से हो गई टक्कर के बाद बस में अचानक भीषण आग लग गई, उस समय अधिकांश यात्री सो रहे थे. शुरुआती जानकारी से संकेत मिला है कि मृतकों में ज्यादातर हैदराबाद के हैं, जिनमें कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं.

सऊदी अरब के अखबार खलीज टाइम्स के अनुसार, इस बस में हैदराबाद के उमरा यात्री सवार थे। हादसे में 42 यात्रियों की मौत की खबर सामने आ रही है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

तेलंगाना सरकार ने जारी किया बयान
हादसे की सूचना मिलने के बाद तेलंगाना सरकार भी सऊदी अरब के रियाद में भारतीय दूतावास से बातचीत कर रही है। तेलंगाना सरकार ने औपचारिक बयान जारी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने केंद्र सरकार को हादसे के बारे में बताते हुए दूतावास के अधिकारियों से संपर्क में बने रहने की अपील की है।

भारतीय दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
भारतीय दूतावास ने हादसे की पुष्टि करते हुए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। दूतावास के अनुसार, “मदीना के पास हुए दर्दनाक हादसे के मद्देनजर सऊदी अरब आए सभी भारतीय उमरा यात्रियों के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है, जो 24*7 खुला रहता है। भारतीय हज यात्री हेल्पलाइन नंबर- 8002440003 पर संपर्क कर सकते हैं।”

ओवैसे ने सरकार से क्या कहा?
हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि उन्होंने हैदराबाद से जुड़े दो ट्रैवल एजेंसियों से संपर्क किया है और यात्रियों की सूची भारतीय अधिकारियों व दूतावास के साथ साझा की है. उन्होंने दावा किया कि ‘शायद बस में सिर्फ एक यात्री जीवित बचा हो’, हालांकि उन्होंने कहा कि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. ओवैसी ने रियाद में भारतीय दूतावास के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन अबू मैथन जॉर्ज से बात की है. ओवैसी ने केंद्र सरकार और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से शवों को भारत लाने और घायलों का इलाज सुनिश्चित करने की अपील की है.

Source Link

Related posts

नकटी की चारागाह भूमि पर सियासत तेज, मोहम्मद अकबर बोले- क्या सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनदेखी हो रही है?

सऊदी अरब ने 26 साल में सबसे सस्ता किया तेल, भारत को मिल सकती है बड़ी राहत; पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की बढ़ी उम्मीद

रायपुर एम्स में नौकरी दिलाने का झांसा, 14.50 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment

error: Content is protected !!