राजनीति

बिहार चुनाव में हाजीपुर-लालगंज विधानसभा की कमान संभालेंगे सांसद बृजमोहन अग्रवाल

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद बृजमोहन अग्रवाल को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी नेतृत्व ने एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें वैशाली जिले की हाजीपुर और लालगंज विधानसभा क्षेत्रों की चुनावी कमान सौंपी गई है। इन दोनों सीटों पर 6 नवंबर को मतदान होना निर्धारित है। अग्रवाल 15 अक्टूबर से हाजीपुर और लालगंज में संगठनात्मक एवं प्रचार गतिविधियां प्रारंभ करेंगे।

सांसद अग्रवाल, जिनकी संगठन क्षमता, जनसंपर्क व चुनाव प्रबंधन में वर्षों की सिद्ध दक्षता रही है, अब बिहार के इन महत्वपूर्ण क्षेत्रों में पार्टी की रणनीति और जनसंपर्क अभियान को नया जोश देने जा रहे हैं।

छत्तीसगढ़ से लेकर राष्ट्रीय राजनीति तक, अग्रवाल ने भाजपा के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।अपनी नियुक्ति पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह पार्टी नेतृत्व के विश्वास का प्रतीक है और वे बिहार के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भाजपा को वैशाली जिले की दोनों सीटों पर प्रचंड विजय दिलाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।

भाजपा प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने भी अग्रवाल को बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि उनके मार्गदर्शन में भाजपा का संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा जनता का अपार समर्थन प्राप्त होगा।

Related posts

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने संसद में उठाया बुजुर्गों के सम्मान और देखभाल का मुद्दा

महंगाई के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, दुर्ग में आयोजित हुआ ‘चीनी सत्याग्रह

असम, केरलम और पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू

Leave a Comment

error: Content is protected !!