देश

बजट 2025: 6 जीवन रक्षक दवाओं के दाम घटाए जाने की घोषणा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को लोकसभा में बजट 2025 पेश कर रही हैं. उन्होंने बताया कि जीवन रक्षक दवाओं के दाम घटेंगे.

वित्त मंत्री ने बताया कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाओं के दाम घटाने के लिए कस्टम ड्यूटी घटाई गई. 6 जीवनरक्षक दवाओं और कैंसर की 36 दवाएं टैक्स फ़्री की गईं.

उन्होंने बताया कि कस्टम से 7 टैरिफ़ रेट हटाए जाएंगे. 57 दवाओं को नि:शुल्क दवा के अंतर्गत शामिल किया जाएगा.

इससे पहले, वित्त मंत्री ने बजट भाषण की शुरुआत में कहा, “हमारी अर्थव्यस्था सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है. पिछले दस वर्षों में हमारे विकास कार्यों के ट्रैक रिकॉर्ड और ढांचागत सुधारों ने वैश्विक स्तर पर सभी का ध्यान खींचा है.”

यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का दूसरा पूर्ण बजट है. जबकि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार आठवां आम बजट पेश कर रही हैं.

Source Link

Related posts

ऑपरेशन सिंदूर पर राजनीति करना राष्ट्रहित के विरुद्ध : सांसद बृजमोहन अग्रवाल

ओमान में नौकरी का सपना बना दर्दनाक हकीकत, हैदराबाद की शबनम ने सुनाई आपबीती; भारत लौटने की लगाई गुहार

देशभर में अकीदत के साथ मनाई जा रही हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती र.अ. की छठी शरीफ, दरगाह में उमड़ा जायरीन का सैलाब

Leave a Comment

error: Content is protected !!