राजनीति

बेमेतरा जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, पार्टी पर लगाया ये आरोप

बेमेतरा । नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों की घोषणा के साथ ही प्रदेश में शुरू हुई कांग्रेस पार्टी की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। अब बेमेतरा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बंसी पटेल ने इस्तीफा दे दिया है।

बताया जा रहा है कि, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बंसी पटेल ने इस्तीफे में कांग्रेस पार्टी पर अपनी उपेक्षा करने का आरोप लगाया है।

नगरी निकाय चुनाव में पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा को समन्वयक बनाये जाने लेकर उन्होंने पार्टी से अपनी नाराजगी जताई है। श्री पटेल ने आरोप लगाया है कि, पीसीसी के प्रदेश महामंत्री मलकीत सिंह गेंदू ने सामाजिक आधार पर उन्हें समन्वयक बनाया है।

साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष सुमन गोस्वामी को प्रत्याशी बनाए जाने को पर भी बंसी पटेल ने नाराजगी जताई है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को इस्तीफे का पत्र भेजा है। बेमेतरा नगर पालिका अध्यक्ष पद के से कांग्रेस प्रत्याशी सुमन गोस्वामी पर भी गंभीर आरोप उन्होंने लगाए हैं।

 

Related posts

थलापति विजय की TVK ने मचाई सियासी हलचल : 110 सीटों पर बढ़त, कांग्रेस को दिया समर्थन का ऑफर

नई शिक्षा नीति सिलेबस अभी तक स्कूलों में नहीं पहुंचा, शिक्षक क्या पढ़ाएंगे

संगठन सृजन अभियान: वार्ड 62 में कांग्रेस की बैठक, वार्ड अध्यक्ष पद के लिए 6 दावेदारों ने किया आवेदन

Leave a Comment

error: Content is protected !!