राजनीति

अमित शाह के दौरे पर विपक्ष का सवाल, नगरनार बेचे जाने की जताई आशंका, शीतकालीन सत्र पर सरकार को घेरने की तैयारी

देश के केंद्रीय गृह अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आने वाले हैं जिसको लेकर जहां भाजपा में उत्साह देखा जा रहा है, वहीं प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस इस दौरे पर कई सवाल खड़े कर रही है l

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने शाह के दौरे को लेकर सवाल उठाया की बस्तर की महत्वाकांक्षी परियोजना नगरनार स्टील प्लांट को बेचने की योजना तो केंद्र सरकार की नहीं है जो अमित शाह बस्तर आ रहे है l

दीपक बैज ने तंज कसा कि बस्तर की जनता फिर से एक बार छली जाने वाली तो नहीं है l शीतकालीन सत्र पर दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस धान खरीदी और विभिन्न मुद्दों पर आक्रामक रूप से प्रदेश सरकार को घेरेगी l

दीपक बैज ने प्रदेश सरकार द्वारा निकाय चुनाव में obc को 50% आरक्षण दिए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि इसमें आदिवासी समुदाय को सम्मिलित किया जाता तो अच्छा होता l वही दीपक बैज ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को लचर बताया l

Related posts

मायावती ने वक्फ संशोधन विधेयक पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की खामोशी पर सवाल उठाया

भाजपा का दावा: ऑनलाइन हाजिरी और युक्तियुक्तकरण से सुदृढ़ हुई प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था

राजीव गांधी वार्ड से कांग्रेस के फहीम शेख का दमदार दांव, विकास को बनाया मुद्दा

Leave a Comment

error: Content is protected !!