छत्तीसगढ़बिलासपुररायपुर

रायपुर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का महाप्रबंधक ने लिया जायजा, समय पर काम पूरा करने के निर्देश

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने 14 सितंबर को रायपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर चल रहे बड़े पुनर्विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन के लेआउट प्लान और मौके की वास्तविक स्थिति का मिलान करते हुए अधिकारियों से कार्यों की प्रगति, निर्धारित समयसीमा और आगामी कार्ययोजना की जानकारी ली।

महाप्रबंधक ने सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। उनका कहना था कि पुनर्विकास के दौरान यात्री सुविधा, सुरक्षा और संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

तरुण प्रकाश ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों के कारण यात्रियों को होने वाली असुविधा कम करने के लिए आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज और यात्रियों से जुड़े अन्य प्रमुख क्षेत्रों का निरीक्षण किया। मौजूदा यात्री सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए साफ-सफाई, यात्रियों की आवाजाही और अन्य जरूरी सुविधाओं में लगातार सुधार करने को कहा।

स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार गेट नंबर-2 की बैरिकेडिंग से लेकर गुढ़ियारी छोर तक चल रहे कार्यों का भी उन्होंने निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण की गुणवत्ता और काम की गति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

रायपुर स्टेशन का पुनर्विकास यात्रियों को आधुनिक और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण परियोजना है। पुनर्विकास के बाद स्टेशन पर आधुनिक यात्री सुविधाओं के साथ बेहतर सर्कुलेशन व्यवस्था, सुगम प्रवेश और निकास तथा अधिक व्यवस्थित यात्री क्षेत्र विकसित किए जाएंगे।

महाप्रबंधक ने रायपुर मंडल कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक के साथ समीक्षा बैठक भी की। इसमें मंडल में रेल परिचालन और विभिन्न निर्माण एवं विकास परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। उन्होंने आधारभूत ढांचे के विकास कार्यों के बीच ट्रेनों का परिचालन सुचारु और निर्बाध बनाए रखने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में रायपुर मंडल रेल प्रबंधक दयानंद, बिलासपुर मुख्यालय से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (आरएसपी), प्रधान मुख्य अभियंता, प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक और मुख्य परियोजना प्रबंधक (गतिशक्ति) सहित मंडल एवं मुख्यालय के विभिन्न अधिकारी और पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।

Source Link

Related posts

कार का दरवाज़ा खुलते ही टकराई बाइक, हादसे में एक की मौत

हज कमेटी अध्यक्ष मिर्ज़ा एजाज़ बेग ने दी मुख्यमंत्री साय को ईद की बधाई

रायपुर: 1.60 लाख की चोरी की 4 बाइक बरामद, शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

Leave a Comment

error: Content is protected !!