मनोरंजन

पुष्पा-2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन हुआ 598.90 करोड़, हिंदी में 205 करोड़ कमाई कर जवान और एनिमल का रिकॉर्ड तोड़ा

5 दिसंबर को रिलीज हुई अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा-2ः द रूल लगातार बॉक्स ऑफिस पर बड़े रिकॉर्ड कायम कर रही हैं। फिल्म ने हिंदी भाषा में तीसरे दिन 205 करोड़ कमाई कर शाहरुख खान की फिल्म जवान और एनिमल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अब ये फिल्म हिंदी भारत में तीसरे दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। जबकि सभी 6 भाषाओं में फिल्म ने तीसरे दिन भारत में 387.95 करोड़ और वर्ल्डवाइड 598.90 करोड़ रुपए कमा लिए हैं।

हाल ही में ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्शन ने फिल्म के तीसरे दिन का कलेक्शन (हिंदी) जारी किया है। उन्होंने लिखा है, शुरुआती 3 दिन, पुष्पा 2 फिर सबसे आगे है।

5 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म पुष्पा 2 ने शुरुआती 3 दिनों में हिंदी बेल्ट में 205 करोड़ कमाकर शाहरुख की जवान का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिसने तीन दिनों में 180 करोड़ कमाकर रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल है, जिसने तीन दिनों में 176.85 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद तीसरे नंबर पर शाहरुख की ही फिल्म पठान थी जिसने 3 दिनों में 161 करोड़ कमाए थे।

तीन दिनों में हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 फिल्में-

पुष्पा 2 (हिंदी में)- 205 करोड़

जवान- 180.45 करोड़

एनिमल- 176.58

पठान- 161 करोड़

टाइगर 3- 144.50 करोड़

केजीएफ 2 (हिंदी में)- 143.64 करोड़

स्त्री 2- 136.40 करोड़

गदर 2- 134.88 करोड़

बाहुबली 2 (हिंदी में)- 128 करोड़

संजू- 120.06 करोड़

Source Link

Related posts

‘Li-hitya’ ब्रांड का शुभारंभ, ‘दिल से माइक तक’ में गूंजे जज़्बात

महावतार नरसिम्हा की सिनेमाघरों में जय-जयकार

“विरासत की कहानियां” : युवाओं को विरासत से जोड़ने की पहल

Leave a Comment

error: Content is protected !!