ब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

राजीव भवन घेराव रैली में बैरिकेडिंग के दौरान मची अफरा-तफरी, सब-इंस्पेक्टर सहित 16 पुलिसकर्मी घायल, पुलिस कमिश्नर पहुंचे अस्पताल

रायपुर में प्रदर्शन के दौरान घायल हुए 16 पुलिस जवान, कमिश्नर संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंच कर जाना हाल, डॉक्टरों से की चर्चा

राजधानी रायपुर में भाजपा द्वारा कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन के घेराव के दौरान प्रदर्शन हिंसक हो गया। भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने से मौके पर धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को नियंत्रित करने के दौरान एक सब-इंस्पेक्टर सहित करीब 16 पुलिसकर्मी घायल हो गए।

घायलों के सिर, हाथ और पैरों में चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला रामकृष्णा केयर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने भर्ती पुलिस जवानों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और चिकित्सकों से इलाज की जानकारी ली। पुलिस कमिश्नर ने घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश देते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

घायल जवान कलेश्वर वर्मा ने बताया कि बैरिकेटिंग के दौरान भीड़ के बीच फंस जाने से उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल लाया गया। वहीं, प्रशिक्षु उप निरीक्षक (पीएसआई) श्री देवराज सिंह के सिर पर बोतल लगने से गंभीर चोट आई है, जिनका उपचार चिकित्सकों की निगरानी में जारी है।

अन्य घायल आरक्षकों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस दौरान पुलिस उपायुक्त (मध्य) श्री तारकेश्वर पटेल, एसीपी श्री नीलेश द्विवेदी, टीआई श्री राजेश मरई सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Source link

Related posts

कबीर नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : घर पर बम फेंकने वाले बदमाश गिरफ्तार, चोरी का राज भी खुला

SIR प्रक्रिया : पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से 91 लाख नाम कटे

मेकाहारा के MBBS इंटर्न्स की गुहार : “स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं हम, मिले मेहनत के मुताबिक सम्मानजनक स्टाइपेंड”

Leave a Comment

error: Content is protected !!