धमतरी

अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ ग्रामीणों ने थाना का किया घेराव

कुरुद । आज महानदी में चारभाठा की सरहद से नारी के ठेकेदार द्वारा रेत चोरी में रोक लगाने ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर एसडीएम, तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

शुक्रवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर ग्राम पंचायत चारभाठा थाना तह. कुरूद जिला धमतरी के निवासी कुरुद थाना पहुंचे। ग्राम समिति अध्यक्ष तेजराम साहू, नारायण देवांगन, रुपचंद, धनेश, गौरव, भरत देवांगन, उर्मीला, पार्वती, शिव सोनकर आदि ने आरोप लगाते बताया कि हमारे ग्राम चारभाठा से नारी का सरहद लगा हुआ है।

जिसमें से करीब महीने भर से ग्राम नारी के रेत ठेकेदार देवेन्द्र साहू द्वारा ग्राम चारभाठा सीमा की करीब 4 से 5 एकड़ जमीन की रेत चोरी कर लिया गया है। शिकायत के बाद भी नारी ठेकेदार द्वारा रेत निकासी किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने  एसडीएम, तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कार्रवाई की मांग उठाई है। अधिकारियों ने जांच उपरांत दोषी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिला आक्रोशित भीड़ को शांत कराया।

इस मौके पर सावित्री साहू,चन्द्रिका देवांगन, कीर्तन निषाद,पुनिया साहू, टेमिन साहू, जानकी देवांगन, रीना निषाद, रेखा निषाद, झामीन साहू, लक्ष्मी लहरे दयाराम, गोलू, जानकी साहू आदि उपस्थित थे।

Source link

Related posts

धमतरी में रामलीला मंचन के दौरान हादसा, मिट्टी तेल से करतब दिखाते समय लगी आग

चक्रवात अर्नब ने किसानों की बढ़ाई मुसीबत, खेतों में गिरी धान की फसल, कटाई पर संकट

नगरी के कर्राघाटी में तेंदुए का आतंक, दो लोग घायल

Leave a Comment

error: Content is protected !!