Foreign

ईरान पर अमेरिका का बड़ा हमला, 80 से अधिक सैन्य ठिकानों पर की एयर स्ट्राइक का दावा

अमेरिकी सेंट्रल कमान (सेंटकॉम) ने दावा किया है कि उसने ईरान के ख़िलाफ़ सिलसिलेवार हमलों में 80 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया है.

सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर एक पोस्ट में, सेंटकॉम ने कहा कि यह कार्रवाई होर्मुज़ स्ट्रेट से गुजरने वाले कॉमर्शियल जहाजों पर ईरान के हालिया हमलों के जवाब में की गई थी.

सेंटकॉम के मुताबिक़,अमेरिकी सेना ने होर्मुज़ स्ट्रेट और उसके आसपास ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम,कमान और कंट्रोल नेटवर्क, तटीय रडार ठिकानों,एंटी एयरक्राफ़्ट मिसाइल सिस्टम और 60 से अधिक छोटे आईआरजीसी जहाजों को निशाना बनाया.

अपने बयान में सेंटकॉम ने कहा कि इन अभियानों का मक़सद अंतरराष्ट्रीय व्यापार गलियारों से गुजरने वाले जहाजों पर ईरान की ओर से लगातार हमले करने की क्षमता को कमजोर करना है.

सेंटकॉम के मुताबिक़, ईरान ने हाल ही में होर्मुज़ स्ट्रेट से गुजर रहे तीन कॉमर्शियल जहाजों पर हमला किया, जिनमें मार्शल द्वीप समूह के झंडे वाला एम/टी अल-रक्कायत, सऊदी अरब के झंडेवाला वाला एम/टी विद्यान और लाइबेरिया के झंडे वाला एम/टी साइप्रस प्रॉस्पेरिटी शामिल हैं.

दूसरी ओर ईरान के उप विदेश मंत्री ने चेतावनी दी है कि उनका देश इन हमलों के ख़िलाफ़ ‘निर्णायक कदम’ उठाएगा.

Source Link

Related posts

ट्रम्प को मांगने पर भी नहीं मिला शांति का नोबेल पुरस्कार, मारिया ने मारी बाजी, व्हाइट हाउस ने जताई नाराजगी

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने की बड़ी घोषणा : फलस्तीन को देश की मान्यता

डोनाल्ड ट्रंप ने शांति स्थापित कराने का झूठा दावा किया : खामेनेई

Leave a Comment

error: Content is protected !!