अन्य जिलेछत्तीसगढ़

महासमुंद में बड़ी कार्रवाई: 43 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में 43 किलो से ज्यादा गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से जब्त गांजा की कीमत 21 लाख 56 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि उड़ीसा से एक होंडा सिटी कार में गांजा लेकर तस्कर महासमुंद होते हुए नागपुर जा रहे हैं। सूचना पर मेन रोड में घेराबंदी कर कार को रोका गया।

तलाशी में कार की डिक्की, सीट के पीछे और बैक लाइट के चैंबर में छिपाकर रखा 43.120 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने महाराष्ट्र निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Source link

Related posts

प्रधानमंत्री मोदी ने न‌ए छत्तीसगढ़ विधानसभा का उद्घाटन किया

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स के लिए मशाल गौरव यात्रा को दिखाई हरी झंडी

रायपुर समेत अन्य जिलों में मौसम अलर्ट : गरज-चमक, तेज हवा और हल्की बारिश के संकेत

Leave a Comment

error: Content is protected !!