छत्तीसगढ़राजनीति

नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से किया मुलाकात

पाटन। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण अंतर्गत नवनियुक्त समस्त मंडल अध्यक्षगणों ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में समस्त ब्लॉक अध्यक्षों के उपस्थिति में एआईसीसी महासचिव एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से नियुक्ति उपरांत प्रथम सौजन्य भेंट एवं मुलाकात की।

इस अवसर पर नवनियुक्त मंडल अध्यक्षगणों ने संगठन द्वारा सौंपे गए नवीन दायित्व हेतु पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त किया जाएगा। मंडल अध्यक्षों ने यह भी संकल्प लिया कि वे कांग्रेस की विचारधारा, जनहितकारी नीतियों और जनसरोकारों को आम जनता तक मजबूती से पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ करेंगे।

भेंट-मुलाकात के दौरान श्री भूपेश बघेल जी ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का मुंह मीठा कराकर उन्हें नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष संगठन की रीढ़ होते हैं और उनकी सक्रियता से ही कांग्रेस पार्टी गांव-गांव, बूथ-स्तर तक मजबूत होती है। श्री बघेल जी ने सभी पदाधिकारियों से जनहित के मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठाने, किसानों, मजदूरों, युवाओं एवं आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए सतत संघर्ष करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों, जनआंदोलनों एवं पार्टी की भावी रणनीति को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षगणों ने संगठन को मजबूत करने तथा जनता के बीच कांग्रेस की पकड़ को और अधिक सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।

इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ठाकुर, मोहन साहू, मनहरण यादव, श्रीकांत वर्मा, उमेश साहू, संतोष बाफना, कमलेश साहू,देवेंद्र देशमुख, शिवकुमार वर्मा, नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष अजय सिंगौर, गोपाल देवांगन, थानेश्वर यदु, खिलेश बबलू मारकंडे, महेंद्र साहू, जितेंद्र पटेल, कपूर साहू, भूपेंद्र बघेल, सोहन जोशी, नागमणि साहू, शिवकुमार साहू, युवराज साहू, सागर निषाद, चंद्रकुमार बर्मन, गोपी वर्मा, सुमन साहू, पुरषोत्तम पटेल, दीपक मानिकपुरी, भूपेन्द्र साहू, गोपी निर्मलकर, विनोद कुमार, अशोक देशलहरा, नरेंद्र वर्मा, रेवा बंजारे, योगेंद्र दिल्लीवार, योगेश साहू, संगीता यादव, देवेंद्र कुमार चंदेल, धर्मेंद्र, जितेंद्र वर्मा, अरुण साहू, धर्मेंद्र बंजारे, रविन्द्र सिन्हा, देवराज चतुर्वेदी, नंद कुमार साहू, शिवनारायण दिल्लीवार, राकेश हिरवानी, घनश्याम बंछोर, जितेंद्र साहू, धनराज बंजारे सहित कांग्रेसजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे ।

Source link

Related posts

प्रदेश में हल्की ठंड के साथ तापमान में गिरावट, अगले तीन दिन में पारा 3 डिग्री तक गिरेगा

देवेंद्र फडणवीस एक बार फिर महाराष्ट्र की कमान संभालेंगे, बीजेपी ने उन्हें विधायक दल का नेता चुना

बड़े बकायेदारों की कटेगी बिजली, वसूली के लिए चलाया जाएगा अभियान

Leave a Comment

error: Content is protected !!