छत्तीसगढ़बिलासपुर

Online Fraud : डॉक्टर से अपॉइंटमेंट दिलाने के नाम पर ठगी, क्लिक करते ही उड़ गए 1.41 लाख रुपये

बिलासपुर में एक व्यक्ति डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेने के चक्कर में साइबर ठगी का शिकार हो गया। महज 5 रुपये का ऑनलाइन भुगतान करने के बहाने ठगों ने उसके दो बैंक खातों से कुल 1 लाख 41 हजार रुपये उड़ा लिए।

जूना बिलासपुर निवासी भरतलाल देवांगन (48 वर्ष) ने बताया कि 23 अक्टूबर की सुबह उन्होंने डॉक्टर वासल के क्लिनिक का नंबर गूगल पर सर्च किया। सर्च रिज़ल्ट में आया नंबर 07947141763  फर्जी निकला।

भरतलाल ने जब इस नंबर पर कॉल किया तो दूसरी तरफ से जवाब देने वाले व्यक्ति ने खुद को क्लिनिक का स्टाफ बताया और कहा कि अपॉइंटमेंट के लिए पांच रुपये ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी होगी।

इसके बाद ठग ने भरतलाल के व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा और उसमें पांच रुपये का भुगतान करने को कहा। जब उन्होंने पहली बार पेमेंट किया तो ट्रांजैक्शन फेल हो गया। ठग ने कहा दूसरे खाते से कर के देखिए। भरतलाल ने वैसा ही किया और दोबारा कोशिश की।

कुछ दिनों बाद, 29 अक्टूबर को जब भरतलाल ने बैंक खाता चेक किया तो उनके सेंट्रल बैंक और केनरा बैंक दोनों खातों से 1 लाख 41 हजार 252 रुपये गायब थे।

बैंक में जानकारी लेने पर पता चला कि 28 अक्टूबर को यूपीआई के ज़रिए अलग-अलग किस्तों में रकम ट्रांसफर की गई थी, सेंट्रल बैंक खाते से 5,800 रुपये और 70 रुपये, जबकि केनरा बैंक से आठ बार में कुल 1,35,382 रुपये।

भरतलाल की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज कर लिया है। जांच साइबर सेल को सौंप दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने गूगल सर्च पर फर्जी नंबर डालकर लोगों को ठगने का पुराना तरीका अपनाया है। मामले की जांच की जा रही है।

Source Link

Related posts

कांग्रेस संगठन में बढ़ा कद, अमीन मेमन AICC माइनॉरिटी एडवाइजरी कमेटी में शामिल

जमीन रजिस्ट्री दरों में हुई वृद्धि पर यू टर्न, 19 नवंबर के क‌ई फैसले वापस

अब मरीन ड्राइव में भी लगेगा पार्किंग का पैसा, लोगों में दिखी नाराजगी

Leave a Comment

error: Content is protected !!