देश

RCB की जीत के जश्न में भगदड़ : मरने वालों की संख्या 11 हुई

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की विक्ट्री परेड में बुधवार को भगदड़ मच गई। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि भगदड़ के दौरान 11 लोग मारे गए हैं। 33 लोग घायल हुए हैं। भीड़ काफी जमा हो गई थी।

हादसा उस वक्त हुआ जब विधानसभा में टीम का सम्मान हो रहा था और चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हजारों की संख्या में लोग जमा थे। इस दौरान भीड़ को संभालने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा।

भगदड़ चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मची, यहां पर भी हजारों फैंस मौजूद थे। भगदड़ से पहले ही एक बच्चा बेहोश हो गया था।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा कि हादसे ने जीत की खुशी को मिटा दिया। कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा- लाखों की भीड़ मौजूद थी। हम अभी स्थिति को सामान्य करने में जुटे हैं। कितनी मौतें हुईं, अभी यह कन्फर्म नहीं है।

Source Link

Related posts

भारत में 2027 में होगी जनगणना, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

भूपेश-चैतन्य को सुप्रीम कोर्ट से झटका : याचिका पर सुनवाई से इनकार, हाईकोर्ट जाने की सलाह

रेलवे में तत्काल टिकट बुकिंग के लिए एक जुलाई से आधार प्रमाणीकरण जरुरी

Leave a Comment

error: Content is protected !!