छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव किया गया है। भाजपा ने प्रदेश के लिए नए प्रभारी और सह-प्रभारी की नियुक्ति कर दी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों नेताओं की नियुक्ति भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के आदेश के बाद की गई है।
भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में बदलाव के बाद अब राज्यों के संगठनात्मक प्रभारियों की नियुक्तियों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी स्मृति ईरानी को दी गई है। स्मृति ईरानी भाजपा की वरिष्ठ नेता हैं और राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रही हैं। वहीं सिद्धार्थ शंभू को छत्तीसगढ़ का सह-प्रभारी बनाया गया है।
नई नियुक्तियों के बाद अब प्रदेश भाजपा संगठन में दोनों नेताओं की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। प्रभारी और सह-प्रभारी प्रदेश संगठन के साथ समन्वय, पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों और केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशों के क्रियान्वयन में भूमिका निभाएंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई टीम के बाद राज्यों में संगठनात्मक जिम्मेदारियों में बदलाव किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में स्मृति ईरानी और सिद्धार्थ शंभू की नियुक्ति इसी संगठनात्मक प्रक्रिया का हिस्सा है।
