छत्तीसगढ़

पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने नगरवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

पाटन। नगर पंचायत पाटन के अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने नगरवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।

उन्होंने अपने संदेश में कहा कि होली रंगों, प्रेम, आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का पर्व है। यह त्योहार लोगों के बीच प्रेम और सौहार्द को बढ़ाने का संदेश देता है।

अध्यक्ष  भाले ने कहा कि होली का पर्व हमें सभी गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने और समाज में एकता व भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि सभी लोग मिलजुल कर शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली का त्योहार मनाएं।

उन्होंने ईश्वर से कामना की कि होली का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

Source link

Related posts

छत्तीसगढ़ में 22 IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल, सोनमणि बोरा बने नगरीय प्रशासन के प्रमुख सचिव

भारतीय रेलवे की टिकटिंग में बड़ा बदलाव : 40 साल पुराना PRS सिस्टम अगस्त 2026 से होगा अपग्रेड

ट्रेलर-स्कॉर्पियो भिड़ंत में 5 की मौत, एक की हालत नाजुक

Leave a Comment

error: Content is protected !!