दुर्ग

पाटन की जयालक्ष्मी और फिजा ने बढ़ाया स्कूल का मान, राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में लेंगी हिस्सा

पाटन। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पाटन के कक्षा दसवी के छात्रा जयालक्ष्मी मस्तावर और कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा फिजा का चयन सरगुजा में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय अंडर 19 शालेय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

इनका चयन राजनांदगांव मे आयोजित संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता मे उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर हुआ है।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सरगुजा मे 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक आयोजित है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर शाला विकास समिति के अध्यक्ष मिलन कुमार देवांगन प्राचार्य स्टेनसी जान सन , वरिष्ठ व्याख्याता राजेश धुरंधर, प्रधानपाठक अंजू राय, नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, डॉ दिनेश नामदेव पूर्व खेल संचालक विश्वविद्यालय एवं क्रीड़ाधिकारी शासकीय कालेज पाटन, विधायक प्रतिनिधि नीरज सोनी, शाला विकास समिति के सदस्य सहित शिक्षकों एवं पालकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए हैं।

आगे जानकारी देते हुए व्यायाम शिक्षक हेमंत बघेल ने बताया कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पूरई में आयोजित जिला व संभाग स्तरीय खो खो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के आधार पर चैतन्य साहू का चयन राज्य स्तरीय शालेय खो खो प्रतियोगिता के लिए हुआ था । प्रतियोगिता 28 सितंबर से 1 अक्टूबर तक रायगढ़ में आयोजित हुआ जिसमे चैतन्य नें नें शानदार खेल का प्रदर्शन किया। ज्ञात हो की पाटन नगर मे इंडोर स्टेडियम सुविधा का लाभ मिल रहा है इसका परिणाम बैडमिंटन शालेय प्रतियोगिता मे पाटन जैसे ग्रामीण क्षेत्र के 2 छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। पाटन नगर मे खेल का वातावरण बना हुआ है।

Source link

Related posts

पाटन जामा मस्जिद में अकीदत के साथ अदा की गई ईद-उल-अज़हा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ

पंचायती राज की समस्याओं को लेकर सरपंच संघ पाटन सक्रिय, मंत्रालय पहुंचा प्रतिनिधि मंडल

पाटन में मुख्यमंत्री कन्या दान योजना के तहत 22 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न

Leave a Comment

error: Content is protected !!