छत्तीसगढ़

देवादा में आज सांसद विजय बघेल करेंगे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण

पाटन। ग्राम देवादा में प्राचीन मंगलू देवता मंदिर प्रांगण में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल अपने करकमलों से विभिन्न कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विजय बघेल एवं उनकी धर्मपत्नी एवं समाजसेविका श्रीमती रजनी बघेल की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक करेंगी।

वहीं विशेष अतिथियों के रूप में कमलेश वर्मा (उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन), राजेश चंद्राकर (सांसद प्रतिनिधि जनपद पंचायत पाटन), राजा पाठक (सांसद प्रतिनिधि पाटन) एवं निलेश्वर वर्मा (प्राधिकृत अधिकारी, सेवा सहकारी समिति फुंडा) की उपस्थिति भी रहेगी।

इस आयोजन की निवेदक ग्राम पंचायत देवादा की सरपंच श्रीमती लक्ष्मी वर्मा हैं। कार्यक्रम में पंचगण एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

उक्त जानकारी उप सरपंच सोहन साहू द्वारा दी गई है।

Source link

Related posts

ट्रेलर-स्कॉर्पियो भिड़ंत में 5 की मौत, एक की हालत नाजुक

तालाब में डूबने से 3 वर्षीय मासूम की मौत

फिर सामने आया शासकीय स्कूल में बच्चों से झाड़ू लगवाने का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल

Leave a Comment

error: Content is protected !!