छत्तीसगढ़

स्कूल के पास अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा

न्यायधानी के सरकंडा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। आर्यन पब्लिक स्कूल जैसी संवेदनशील जगह के पास, एक घर की चारदीवारी के भीतर चोरी-छिपे संचालित किए जा रहे अवैध हुक्का बार का भंडाफोड़ हुआ है।

छापेमारी में 5 गिरफ्तार, रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी

27 फरवरी 2026 को की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने अथर्व पाण्डेय उर्फ शुभ (चिकू), विनित एलानी, किन्सु विश्वास, यथार्थ कश्यप और समीर पटेल को मौके से गिरफ्तार किया। आरोपी अथर्व पाण्डेय अपने ही निवास पर प्रति घंटे 500 रुपये लेकर युवाओं को सिगरेट और तंबाकू युक्त हुक्का परोस रहा था। मौके पर सभी आरोपी हुक्का पीते हुए मिले, जिनके कब्जे से 2 नग हुक्का पार्ट, 1 नग कोल हीटर, 1 डिब्बा हुक्का फ्लेवर तथा अन्य समान बरामद कर उसे जप्त की गई। मामले में सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

बरामदगी और कार्रवाई

पुलिस ने मौके से हुक्का पॉट, कोल हीटर और फ्लेवर समेत अन्य सामग्री जब्त की है। पुलिस ने सभी के खिलाफ कोटपा एक्ट (COTPA) के तहत मामला दर्ज किया है।

Source link

Related posts

फिर सामने आया शासकीय स्कूल में बच्चों से झाड़ू लगवाने का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल

फ्लाई ऐश ब्रिक्स उद्योग को राहत दिलाने की मांग, वित्त मंत्री ओपी चौधरी से मिला प्रतिनिधिमंडल

15 अगस्त के पहले जेल में बंद निर्दोष आदिवासियों को रिहा करे, झूठे मुकदमे वापस ले सरकार

Leave a Comment

error: Content is protected !!