रायपुर

मेकाहारा भ्रूण मामला : बुर्का पहनी दो महिलाओं ने फेंका, महिलाओं का CCTV वीडियो आया सामने

रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में डस्टबिन से भ्रूण मिलने का चौंकाने वाला मामला सामने आया। अब इस मामले में अपडेट आया है। CCTV फुटेज में दो बुर्का पहनी महिलाएं दिखाई दीं। मौदहापारा पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

पुलिस ने अस्पताल परिसर में लगे CCTV कैमरों के फुटेज की जांच शुरू कर दी है। फुटेज में देखा गया कि दो बुर्का पहनी महिलाएं कचरे के डिब्बे के पास आकर भ्रूण को फेंकती हुई दिखाई दीं।

फिलहाल दोनों महिलाएं अज्ञात हैं और पुलिस उनकी पहचान के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। यही नहीं, कैमरे में यह भी देखा गया कि, महिलाओं को 2 पुरुष स्कूटी से उतारकर गए। माना जा रहा है कि, पुरुष भी इसमें शामिल हो सकते हैं।

FIR दर्ज, गहन जांच जारी
मौदहापारा थाना में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पुलिस पूरे अस्पताल परिसर में लगे CCTV फुटेज और स्टाफ से पूछताछ के माध्यम से अपराधियों की पहचान कर रही है।

Video Link – https://youtu.be/lOUPRbIXok0

क्या है पूरा मामला ?
Raipur News: राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा में बुधवार को एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई। अस्पताल के इमरजेंसी गेट के बाहर, डस्टबिन के पास एक नवजात भ्रूण का शव मिला, जो पॉलीथिन में लिपटा हुआ था। इस घटना ने अस्पताल स्टाफ और वहां मौजूद लोगों में चिंता और डर पैदा कर दिया।

Source Link

#ViralVideo
#ShockingNews
#CrimeReport
#WomenInvolved
#IndiaNews
#NewsUpdate

Related posts

दलदल में मिली युवक की लाश, जाँच में जुटी पुलिस

“विरासत की कहानियां” : युवाओं को विरासत से जोड़ने की पहल

रायपुर में नेशनल सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग प्रतियोगिता का आयोजन

Leave a Comment

error: Content is protected !!