बरेली शहर में कल यानि शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद ‘आई लव मोहम्मद’ का आयोजन किए जाने का ऐलान करने वाले इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के मुखिया मौलाना तौकीर रजा खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मौलाना के इस ऐलान के बाद सैकड़ों समर्थक बरेली की अल हजरत दरगाह के आसपास जमा हो गए और प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के साथ झूमा- झटकी हुई , जिसके बाद लाठीचार्ज किया गया था। फिलहाल मामले में पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार किया है और कुल 39 लोगों को हिरासत में लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार हिंसा भड़काने के आरोप में पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मौलाना तौकीर रजा समेत 8 लोगों को जेल भेजा गया है। बरेली के एसएसपी ने बताया कि हिंसा के मामले में कुल 10 FIR दर्ज की गईं, जिनमें से कोतवाली थाने में 5, बरादली में 2, प्रेमनगर में 1 और कैंट में 1 FIR दर्ज है।
पुलिस ने अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया है और कुल 39 लोगों को हिरासत में लिया है। मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ कुल 7, FIR दर्ज हैं।
दरअसल इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के मुखिया मौलाना तौकीर रजा खान ने ‘आई लव मोहम्मद’ अभियान के समर्थन में प्रदर्शन का ऐलान किया था। लेकिन प्रशासन की मंजूरी नहीं मिलने के कारण उन्होंने प्रदर्शन को ऐन मौके पर टाल दिया। लोगों को जब प्रदर्शन रद्द होने की खबर मिली तो वे नाराज हो गए। साथ ही मस्जिद के पास और मौलाना तौकीर रजा के घर के बाहर इकट्ठा हो गए। उन्होंने प्रदर्शन के स्थगन पर नाराज़गी जताई।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर सख्त कार्रवाई की और स्थिति पूरी तरह नियंत्रित कर ली गई है। उन्होंने जनता से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें।
