छत्तीसगढ़

बालोद में बड़ा सड़क हादसा : अनियंत्रित होकर पलटी बस, एक की मौत और 25 से अधिक घायल

बालोद जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा होते ही बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई और मौके पर चीख-पुकार की स्थिति बन गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

हादसा इतना भीषण था कि बस के पलटने के बाद एक यात्री उसके नीचे दब गया। काफी प्रयास के बाद यात्री को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं हादसे में 25 से अधिक यात्रियों के घायल होने की सूचना है। घायलों में कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आने की भी जानकारी सामने आई है।

घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए राहत एवं बचाव कार्य कराया।

फिलहाल बस के अनियंत्रित होकर पलटने की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस दर्दनाक हादसे में एक यात्री की मौत और बड़ी संख्या में यात्रियों के घायल होने से इलाके में शोक का माहौल है।

Source link

Related posts

मुख्यमंत्री, मंत्रियों का भरोसा खो बैठे है, सरकार में विश्वास का संकट : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज

वीरांगना अवंती बाई लोधी जयंती की तैयारी तेज, 16 अगस्त को आरंग में निकलेगी विशाल शोभायात्रा

बस में हो रही थी गांजा तस्करी, धमतरी पुलिस ने 11.33 किलो मादक पदार्थ किया जब्त

Leave a Comment

error: Content is protected !!