छत्तीसगढ़देश

इंडिगो का संकट जारी, आज बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द, यात्रियों को हो रही परेशानी

देशभर में इंडिगो एयरलाइन की उड़ानें रद्द होने के बाद इसका सीधा असर बिलासपुर हवाई अड्डे पर भी दिखा है। रायपुर एयरपोर्ट से इंडिगो की लगातार कैंसिल हो रही फ्लाइटें यात्रियों के लिए बड़ी परेशानी बन गई हैं। मजबूरी में कई यात्री अब बिलासपुर–दिल्ली के बीच चलने वाली एलायंस एयर की उड़ान का विकल्प चुन रहे हैं। नतीजतन, इस रूट के सभी टिकट पल भर में बिक गए और किराया भी अपने अधिकतम सीमा, यानी 8365 रुपये तक पहुंच गया है।

पिछले पांच दिनों से इंडिगो की सैकड़ों उड़ानें रद्द हो रही हैं। वजह पायलटों की कमी और परिचालन संकट बताया जा रहा है। देश के कई रूट प्रभावित हो गए हैं, जिनमें रायपुर–दिल्ली और रायपुर–कोलकाता जैसे प्रमुख सेक्टर भी शामिल हैं। रायपुर से उड़ान रद्द होने पर यात्रियों ने बिलासपुर फ्लाइट की ओर रुख किया, जिससे यहां टिकटों की मांग अचानक कई गुना बढ़ गई है।

लायंस एयर के बिलासपुर–दिल्ली रूट का सामान्य किराया चार हजार से छह हजार रुपये के बीच रहता था, मगर बढ़ती मांग के चलते किराया जीडीसीए द्वारा तय सीमा तक पहुंच गया। इसके बावजूद यह रायपुर के रद्द होते फ्लाइटों और बढ़ते किरायों की तुलना में सस्ता साबित हो रहा है, इसलिए यात्रियों ने तेजी से टिकट बुक किए।

वर्तमान विंटर शेड्यूल में इस रूट पर सप्ताह में पहले छह दिन उड़ानें चलती थीं, पर अब इसे घटाकर तीन दिन (मंगलवार, बुधवार और गुरुवार) कर दिया गया है। इससे मांग और भी बढ़ गई है। हालत यह है कि आने–जाने दोनों फ्लाइटेंबिलासपुर से दिल्ली और दिल्ली से बिलासपुर पूरी तरह फुल हो चुकी हैं।

यात्रियों का कहना है कि जब तक इंडिगो की उड़ानें सामान्य नहीं होतीं, तब तक बिलासपुर वाला रूट ही सबसे भरोसेमंद विकल्प बचा है। एयरलाइन सूत्रों के मुताबिक इंडिगो की नियमित उड़ानों की बहाली में अभी कुछ और समय लग सकता है।

Source Link

Related posts

रायगढ़ में पुलिस का बड़ा एक्शन : युवक पर जानलेवा हमला, 6 आरोपी गिरफ्तार

महासमुंद में बड़ी कार्रवाई: 43 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

केंद्र सरकार ने इजरायल-ईरान संघर्ष की सनसनीखेज कवरेज को लेकर चैनलों की TRP पर चार सप्ताह की रोक

Leave a Comment

error: Content is protected !!