छत्तीसगढ़

रायगढ़ में पुलिस का बड़ा एक्शन : युवक पर जानलेवा हमला, 6 आरोपी गिरफ्तार

रायगढ़ पुलिस ने त्योहार के दौरान शहर में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पुरानी रंजिश को लेकर युवक को रास्ते में घेरकर चाकू, डंडे और अन्य हथियारों से हमला करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामला बापूनगर का है, जहां 30 अगस्त की रात करीब डेढ़ बजे पालेश्वर दीप घर से गुटखा लेने निकला था। इसी दौरान कृष्णा डोगरे और उसके साथियों ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी, डंडे और चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर, माथे, पेट और हाथ समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में हत्या के प्रयास और बलवा की गंभीर धाराएं भी जोड़ी गईं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्टील का चाकू, लोहे का पंच, पत्थर का टुकड़ा और साइकिल की चैन बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपियों में कृणामुखी उर्फ गिदुमुखी, सेवक साण्डे, देवेन्द्र कन्द्र, सोहन साण्डे, सादिन महानंद और अलिस साण्डे शामिल हैं। सभी आरोपी बापूनगर रायगढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था को लेकर रायगढ़ पुलिस ने साफ कर दिया है कि गुंडागर्दी और आपसी रंजिश में हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Source link

Related posts

बिलासपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, 3 करोड़ के संदिग्ध ट्रांजैक्शन की जांच शुरू

अजित पवार के प्लेन क्रैश पर रोहित पवार ने फिर उठाए सवाल, उड्डयन मंत्री के इस्तीफ़े की भी मांग

SIR के लिए बढ़ सकता है दावा-आपत्ति का समय : राज्य निर्वाचन आयोग ने भेजा प्रस्ताव

Leave a Comment

error: Content is protected !!