छत्तीसगढ़जगदलपुर

महतारी वंदन योजना : ई-केवाईसी अनिवार्य, 25% हितग्राही अब भी बाकी

बस्तर जिले में महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए हितग्राहियों के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। जिले में अब तक करीब 75 प्रतिशत हितग्राहियों ने ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर ली है, लेकिन अब भी 25 प्रतिशत महिलाएं यह प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाई हैं।

सर्वर में आ रही तकनीकी दिक्कत

दरअसल, सर्वर में आ रही तकनीकी दिक्कतों और फिंगर प्रिंट मिसमैच जैसी समस्याओं के कारण हितग्राहियों को ई-केवाईसी करवाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा जरूरी दस्तावेजों में नाम संबंधी गड़बड़ियों की वजह से भी कई महिलाएं योजना के लाभ से वंचित होती नजर आ रही हैं।

2 हजार महिलाओं का नाम लाभार्थियों की सूची से हटी

इसी कारण महिला एवं बाल विकास विभाग ने अब तक करीब 2 हजार महिलाओं का नाम लाभार्थियों की सूची से हटा दिया है। विभाग के मुताबिक इन हितग्राहियों ने समय रहते ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं की। वहीं कई मामलों में हितग्राही महिलाओं की मृत्यु हो जाने के कारण भी प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी।

फिलहाल विभाग जिले में महतारी वंदन योजना की सूची का शुद्धिकरण करने में जुटा हुआ है। विभाग ने संबंधित हितग्राहियों को ई-केवाईसी करवाने के लिए 30 जून तक का समय दिया है।

 

Source Link

Related posts

मोबाइल गुम होने के बाद UPI से ठगी, आरोपी को बिहार से किया गिरफ्तार

फर्जी IAS बनकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार

मंत्रिपरिषद के निर्णय : 200 यूनिट वालो के साथ-साथ, 400 यूनिट वालों को भी फायदा

Leave a Comment

error: Content is protected !!