छत्तीसगढ़बिलासपुर

भीड़ में पर्स चोरी करने वाली अंतर्राज्यीय महिला चोर गिरफ्तार, जीआरपी ने 17 हजार का सामान किया बरामद

मामला 26 अगस्त का है। लिंगियाडीह निवासी छाया यादव बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर कोरबा लोकल ट्रेन का इंतजार कर रही थीं। ट्रेन आने के बाद जैसे ही वह भीड़ के बीच ट्रेन में चढ़ीं, इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका लेडिस पर्स चोरी कर लिया। पर्स में एक जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी चांदी की बिछिया और तीन हजार रुपये नगद रखे थे।

शिकायत के बाद जीआरपी बिलासपुर ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर-1 के हावड़ा छोर पर पुलिस ने सकिना वेद नाम की महिला को संदिग्ध हालत में पकड़ा। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी का पूरा सामान बरामद हो गया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले की रहने वाली है और उसके अंतर्राज्यीय चोर गिरोह से जुड़े होने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को 26 अगस्त की शाम गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की कार्रवाई की गई।

Source link

Related posts

दो राज्यसभा सीटों के लिए अधिसूचना 26 फरवरी को

हज 2026 के लिये राज्य के हज यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग एवं टीकाकरण पूर्ण : मिर्ज़ा एजाज बेग

शराब पीने के लिए रुपये नहीं दिए तो बस मैनेजर की कर दी पिटाई

Leave a Comment

error: Content is protected !!