देश

गौरव गोगोई ने इंडिगो का मुद्दा लोकसभा में उठाया, अध्यक्ष ओम बिरला ने मंत्री के जवाब का आश्वासन दिया

लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गौरव गोगोई ने इंडिगो एयरलाइन से जुड़े संकट का विषय सोमवार को लोकसभा में उठाया और सरकार से जवाब मांग की, जिस पर अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू आज या मंगलवार को इस संबंध में विस्तृत वक्तव्य देंगे।

गोगोई ने यह विषय उठाते हुए कहा कि नागरिक उड्यन मंत्री बताएं कि हर हवाई अड्डे पर इतनी अव्यवस्था क्यों हैं?

उनका कहना था, ‘‘कहा गया था कि हवाई चप्पल वाले हवाई यात्रा करेंगे, लेकिन आज उड़ानों का किराया 20 हजार रुपये है, कॉफी के दाम ढाई सौ रुपये हैं।’’

इस पर बिरला ने कहा, ‘‘मंत्री जी (राममोहन नायडू) आज राज्यसभा में हैं। वह आज बयान देंगे या आप लोग चाहेंगे तो कल विस्तृत बयान देंगे।’’

पिछले कई दिन से इंडिगो एयरलाइन की कई घरेलू उड़ानें निरस्त होने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Sourc Link

Related posts

आप ने बदली सिसोदिया की सीट, पटपड़गंज से लड़ेंगे अवध ओझा

डिजिटल पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव : अब PIN नहीं, फिंगरप्रिंट से होगा पेमेंट

टेक ऑफ के दौरान रनवे से उतरा चार्टर्ड विमान

Leave a Comment

error: Content is protected !!