देश

असदुद्दीन ओवैसी बहरीन में बोले- निर्दोष की हत्या को पूरी मानवता की हत्या मानता है इस्लाम

पहलगाम हमला और उसके बाद भारत की तरफ़ से हुई कार्रवाई को बताने के लिए बीजेपी सांसद बैजयंत जय पांडा के नेतृत्व में सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल बहरीन पहुंचा.

इस प्रतिनिधिमंडल ने बहरीन के कुछ प्रमुख लोगों से बातचीत की.

इस बातचीत में शामिल एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “आतंकवादी संगठन भारत में निर्दोष लोगों की हत्या को सही ठहरा रहे हैं. वह क़ुरान की आयतों का ग़लत संदर्भ दे रहे हैं. हमें इसे ख़त्म करना होगा.”

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, “आतंकवादियों ने हत्या के लिए धर्म का इस्तेमाल किया है. इस्लाम आतंकवाद की निंदा करता है और क़ुरान ने स्पष्ट रूप से लिखा है कि निर्दोष की हत्या पूरी मानवता की हत्या के बराबर है.”

बहरीन के साथ साथ कुवैत, सऊदी अरब और अल्जीरिया जाने वाले इस प्रतिनिधिमंडल में सांसद निशिकांत दुबे, सांसद फांगनोन कोन्याक, सांसद रेखा शर्मा, सांसद असदुद्दीन ओवैसी, सांसद सतनाम सिंह संधू, गुलाम नबी आज़ाद और पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला शामिल हैं.

Source Link

Related posts

CM साय ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, केन्द्रीय सड़क निधि के तहत 600 करोड़ रुपये की मंज़ूरी

प्रयागराज महाकुम्भ में भगदड़ : CM साय ने घटना पर जताया दुःख

उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर को, इन नामों की चर्चा तेज

Leave a Comment

error: Content is protected !!