धमतरी

धमतरी में सांप और गोह का शिकार कर वीडियो बनाया, सोशल मीडिया पोस्ट से पकड़े गए 5 आरोपी

धमतरी में वन्यजीवों का शिकार कर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करना पांच युवकों को भारी पड़ गया. वन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए धामन सांप और गोय का शिकार कर कथित तौर पर उसे पकाकर खाने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

सांप और गोह मारकर पकाने-खाने का बनाया वीडियो

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ दिन पहले आरोपियों ने बिरगुडी फॉरेस्ट रेंज के जंगल में एक धामन सांप और एक गोय का शिकार किया था। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने जंगली जानवरों के साथ क्रूरता करते हुए पूरी घटना का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

वीडियो सामने आने के बाद फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू की। जांच के दौरान, USTR एंटी-पोचिंग टीम, बिरगुडी फॉरेस्ट रेंज और नरहरपुर फॉरेस्ट रेंज की एक जॉइंट टीम ने शक के आधार पर पांच लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने उन्हें ऑफिशियली गिरफ्तार कर लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

 

वन विभाग ने 5 युवकों को पकड़ा

पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने कथित तौर पर शिकार किए गए धामन सांप और गोह का मांस पकाकर खा लिया था. वन विभाग को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनोद, घसिया, प्रदीप, शैलेंद्र और शिवानंद के रूप में हुई है. सभी आरोपी नरहरपुर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं. वन विभाग ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उन्हें अटेस्ट कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.

Source Link

Related posts

DSIR ने धमतरी जिले की ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने हेतु NIT रायपुर को STREE परियोजना की स्वीकृत

मुख्यमंत्री साय की घोषणा : 200 यूनिट तक मिलेगा हाफ बिजली बिल योजना का लाभ

धमतरी में एक दिन में तीन सड़क हादसे, हेडमास्टर की मौत और पांच घायल

Leave a Comment

error: Content is protected !!