Foreign

रूस संसदीय चुनाव : शुरुआती रुझानों में पुतिन की यूनाइटेड रशिया पार्टी को बड़ी बढ़त

रूस में संसदीय चुनावों के शुरुआती रुझानों में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के समर्थन वाली सत्तारूढ़ यूनाइटेड रशिया पार्टी ने बड़ी बढ़त हासिल की है.

बीबीसी फ़ारसी ने शुरुआती रुझानों के आधार पर बताया, पुतिन की पार्टी संसद में दो-तिहाई सीटों पर अपना क़ब्ज़ा बरक़रार रखने की स्थिति में है.

बीबीसी रशियन सर्विस के मुताबिक़,सोमवार सुबह तक 90.43 प्रतिशत मतपत्रों की गिनती पूरी हो चुकी थी. यूनाइटेड रशिया को 57.86 प्रतिशत वोट मिले हैं.

रूस के यूक्रेन युद्ध का विरोध करने वाली प्रमुख पार्टियों की ग़ैर-मौजूदगी के बीच पहले से ही पुतिन की पार्टी की जीत के क़यास थे.

उदारवादी और युद्ध-विरोधी याब्लोको पार्टी को चुनावी सूची से बाहर कर दिया गया था.

इस बीच मॉस्को पर ड्रोन हमलों की ख़बरें भी सामने आई हैं. मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने दावा किया कि राजधानी को निशाना बनाकर 450 ड्रोन भेजे गए.

उन्होंने इन हमलों को मॉस्को पर हुआ अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला बताया.

रूसी अधिकारियों के मुताबिक़, पिछले दो दिनों में यूक्रेन की ओर से मॉस्को को सैकड़ों ड्रोन के ज़रिए निशाना बनाया गया.

Source Link

Related posts

ट्रंप ने 100% टैरिफ़ बिल पर किए दस्तखत : रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर कसेगा शिकंजा

ट्रंप के नए टैरिफ पर फिर कानूनी घेरा, भारत समेत 60 देशों पर लगाए शुल्क के खिलाफ 25 राज्यों ने ठोका मुकदमा

ट्रंप प्रशासन के काउंटरटेररिज़्म प्रमुख जो केंट का ईरान युद्ध के मुद्दे पर इस्तीफ़ा, राष्ट्रपति से रुख बदलने की अपील

Leave a Comment

error: Content is protected !!