छत्तीसगढ़

दीपावली पर ट्रैफिक प्लान लागू, प्रमुख बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

दीपावली पर्व को देखते हुए बिलासपुर यातायात पुलिस ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष तैयारी की है। भीड़भाड़ वाले बाजारों और प्रमुख चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश और एएसपी यातायात रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में पुलिस ने शहर के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण कर ट्रैफिक प्लान तैयार किया है।

दीपावली के दौरान सदर बाजार, गोल बाजार, हटरी चौक, शनिचरी बाजार और तेलीपारा रोड में सबसे ज्यादा भीड़ रहने की संभावना है। ऐसे में यातायात दबाव को देखते हुए जरूरत पड़ने पर एकांगी मार्ग, डायवर्सन, नो एंट्री और नो पार्किंग व्यवस्था लागू की जाएगी। इसके लिए गांधी चौक, पुराना बस स्टैंड, वाल्मीकि चौक, सिम्स तिराहा और रामसेतु चौक सहित प्रमुख स्थानों पर यातायात पुलिस का अतिरिक्त बल तैनात रहेगा।

यातायात पुलिस ने बाजार में दुकान लगाने वाले व्यापारियों, ठेला-गुमटी संचालकों और फेरी वालों को सड़क पर सामान नहीं फैलाने की हिदायत दी है। वहीं ग्राहकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही वाहन खड़े करने की अपील की गई है। पार्किंग के लिए मल्टीलेवल पार्किंग कोतवाली चौक, लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान, हैप्पी स्ट्रीट, रिवर व्यू, बाजपेयी मैदान और लखीराम ऑडिटोरियम की पार्किंग चिन्हित की गई है।

यातायात पुलिस ने नागरिकों से शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, तेज रफ्तार, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और रॉन्ग साइड ड्राइविंग से बचने की अपील की है। साथ ही मुख्य सड़कों और सार्वजनिक मार्गों पर पटाखे नहीं फोड़ने तथा पटाखा दुकानों को प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थानों पर ही लगाने की हिदायत दी गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि दीपावली की खरीदारी के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और पुलिस द्वारा बताए गए डायवर्सन रूट का अनुसरण करें, ताकि त्योहार खुशियों और सुरक्षित माहौल में मनाया जा सके।

Source link

Related posts

बीजेपी ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए कसी कमर, 15 निकायों में प्रभारी-सहप्रभारी नियुक्त

कॉलेज जाने वाली छात्राओं को सरकार हर साल देगी 30 हजार : उपमुख्यमंत्री अरुण साव

प्रदेश में बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

Leave a Comment

error: Content is protected !!