अन्य जिलेछत्तीसगढ़

हाईवे पर दौड़ते ट्रक में लगी आग

बिलासपुर–जांजगीर हाइवे पर बड़ा हादसा हो गया, जहां आयरन लेकर बिलासपुर की ओर आ रही एक चलती ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया और कुछ ही देर में वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

बताया जा रहा है कि ट्रक में लगी आग का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। घटना से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई, हालांकि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। दमकल दल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया।

Source link

Related posts

पद्म विभूषण पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई का निधन, लोककला जगत को अपूरणीय क्षति

प्रदेश में हल्की ठंड के साथ तापमान में गिरावट, अगले तीन दिन में पारा 3 डिग्री तक गिरेगा

11 राज्यों में 33 साइबर फ्रॉड से जुड़े म्यूल खाते, जांजगीर-चांपा पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा

Leave a Comment

error: Content is protected !!