गरियाबंदछत्तीसगढ़

गरियाबंद में नन्हे रोज़ेदारों का सम्मान, रोज़ा रखने वाले बच्चों को मिला पुरस्कार

गरियाबंद – छत्तीसगढ़ आल मुस्लिम वेलफेयर फोन्डेशन के तत्वाधान में नगर के मुस्लिम जमात खाने में नन्हे रोजदारों के हौसला अफजाई के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नगर सहित आस पास से बच्चे पहुंचे थे ।

जिन्होंने रमज़ान में रोजे रखे थे, उन्हें धमतरी में पहुंचे छत्तीसगढ़ आल मुस्लिम वेलफेयर फोन्डेशन के रायपुर संभाग के अध्यक्ष मोहम्मद असलम अशरफी के हाथों प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान तथा उपहार स्वरूप पेंसिल बॉक्स दिया गया।

नगर के मुस्लिम जमात खाने में 5 अप्रैल इतवार की सुबह 11बजे को छत्तीसगढ़ आल मुस्लिम वेलफेयर फोन्डेशन की गरियाबंद कमेटी तत्वाधान में नन्हे रोजदारों सम्मान समारोह आयोजित किया गया, कार्यक्रम में गरियाबंद मुस्लिम जमात के सहयोग से जिसमें 11 साल से कम उम्र बच्चे जिन्होंने रमज़ान के रोजे रखे थे

जो 130 से अधिक बच्चे व पालक कार्यक्रम में शामिल हुए, जो बच्चों ने रमज़ान के रोजे रखे थे उनकी हौसला अफजाई करते हुए, जिला अध्यक्ष मोहम्मद असलम अशरफी के हाथों प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए मुबारकबाद दी। वहीं नगर की चार वर्षीय ज़ारा फातिमा जिसने रमज़ान के चार रोज़े रखीं थी, जिनका भी सम्मान किया गया।

सम्मान समारोह के बाद कमेटी द्वारा खाने का भी इंतजाम किया गया हैं। असलम अशरफी ने बताया कि कार्यक्रम आयोजित मुख्य उद्देश हैं, कि बच्चों के हौसला अफजाई करना और बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ शिक्षा के महत्व को बताना हैं, वहीं पालकों को भी समझाया जाता हैं कि एक रोटी कम खाओ लेकिन अपने बच्चों को उच्चय शिक्षा जरूर देना चाहिए। इस कार्यक्रम में जिले के आसपास से लोग अपने बच्चों को लेकर पहुंचे थे।

Related posts

महतारी वंदन योजना की लाभार्थियों के लिए बड़ी खबर : E-KYC अनिवार्य, नहीं तो रुक जाएगी अगली किश्त

अम्बेडकर अस्पताल में शुरु हुई CT एंजियोग्राफी की सुविधा

ज्वेलरी दुकान में चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार

Leave a Comment

error: Content is protected !!