बिलासपुर

बिलासपुर में मुस्लिम समाज की मांग: संसद का विशेष सत्र बुलाकर गौमाता को मिले ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा

बिलासपुर से एक अनोखा और चर्चित प्रस्ताव सामने आया है । मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपकर संसद का विशेष सत्र बुलाने तथा गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि भारतीय संस्कृति और परंपरा में गाय को सदियों से माता का दर्जा प्राप्त है। समाज के प्रतिनिधियों का मानना है कि गाय केवल एक पशु नहीं, बल्कि सेवा, करुणा, त्याग और पालन-पोषण का प्रतीक है। इसी कारण उसे राष्ट्रीय स्तर पर विशेष सम्मान दिया जाना चाहिए।

आवेदन में सुझाव दिया गया है कि जिस प्रकार विभिन्न सरकारी और सामाजिक दस्तावेजों में ‘माता’ शब्द सम्मान और पहचान का प्रतीक माना जाता है, उसी प्रकार गौमाता को भी ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा देकर सम्मानित किया जाए।

मुस्लिम समाज ने अपने ज्ञापन में स्पष्ट किया है कि यह मांग किसी प्रकार के विवाद या राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित नहीं है, बल्कि राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत करने के लिए की गई है। साथ ही गौवंश के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया है।

इस अनोखे प्रस्ताव के सामने आने के बाद बिलासपुर सहित प्रदेशभर में इसकी चर्चा तेज हो गई है। विभिन्न सामाजिक और धार्मिक वर्गों की ओर से इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, जिससे यह मुद्दा लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

Related posts

दिव्यांग दंपतियों के सामूहिक विवाह के साथ निकली : नशामुक्ति व हेलमेट जागरूकता बारात

कबाड़ कारोबार पर सख्ती: बिलासपुर SSP रजनेश सिंह का बड़ा एक्शन, दो पुलिसकर्मी लाइन अटैच

रायगढ़ पुलिस की इंटरस्टेट कार्रवाई, कोलकाता से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़

Leave a Comment

error: Content is protected !!