रायगढ

रेलवे तांबा तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

घरघोड़ा पुलिस ने रेलवे लाइन के ओएचई और तांबा तार चोरी करने वाले सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी से रेलवे तांबा तार चोरी के तीन और उठाईगिरी के एक मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने उनके कब्जे से 178 मीटर रेलवे तांबा तार और तीन हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र में रेलवे संपत्ति चोरी की लगातार घटनाओं की जांच की जा रही थी। 22 फरवरी को ग्राम कारीछापर स्थित रेलवे लाइन से ओएचई एवं तांबा तार चोरी होने, 7 अप्रैल को घरघोड़ा में मोटरसाइकिल की डिक्की से 40 हजार रुपये पार होने, 8 मई की रात रेलवे साइडिंग से तांबा तार चोरी होने तथा 17 जून को छाल-घरघोड़ा रेलवे लाइन से तांबा तार एवं अन्य सामग्री चोरी होने के मामले दर्ज किए गए थे।

जांच के दौरान थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध युवक चोरी के तांबा तार को खपाने की फिराक में हैं। सूचना पर ढोरम बायपास में घेराबंदी कर मनोज धनवार, शशिभूषण दास बैरागी, अजय धनवार और लखन राठिया को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में चारों ने रेलवे तांबा तार चोरी और उठाईगिरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार कर ली।

आरोपियों की निशानदेही पर मुस्कुरा जंगल से 178 मीटर रेलवे तांबा तार बरामद किया गया। बरामद तार की कीमत 1 लाख 38 हजार 840 रुपये आंकी गई है। वहीं उठाईगिरी के मामले में आरोपी अजय धनवार के कब्जे से तीन हजार रुपये नकद भी जब्त किए गए।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रेलवे लाइन से चोरी किए गए तांबा तार और अन्य सामान को घूम-घूमकर खरीदने वाले फेरी कबाड़ियों को बेच देते थे। चोरी और उठाईगिरी से मिली रकम आपस में बांटकर खर्च कर देते थे। कुछ चोरी का सामान जंगल में छिपाकर रखा गया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपियो में मनोज धनवार (28), निवासी बनाई, थाना घरघोड़ा ,शशिभूषण दास बैरागी (28), निवासी कोटरीमाल, थाना घरघोड़ा,अजय धनवार (19), निवासी बनाई, थाना घरघोड़ा,लखन राठिया (20), निवासी रेंगालबहरी, थाना घरघोड़ा शामिल हैं ।पुलिस ने रेलवे तांबा तार 178 मीटर नकद रकम 3,000 रुपये सहित 1,41,840 रुपये की संपत्ति बरामद की है।

Source link

Related posts

रायगढ़ : NRVS प्लांट में जोरदार ब्लास्ट, 3 मजदूर झुलसे, एक गंभीर

IRCTC New Beta Website Launch: अब मिनटों में बुक होगा ट्रेन टिकट, रेलवे ने जोड़े कई स्मार्ट फीचर्स

Instagram फ्रेंडशिप बनी साइबर जाल, APK फाइल से मोबाइल एक्सेस कर युवती को किया ब्लैकमेल

Leave a Comment

error: Content is protected !!