देश

सैफ अली खान को तगड़ा झटका : पटौदी परिवार की 15 हजार करोड़ की संपत्ति हो सकती है जब्त!

अभिनेता सैफ अली खान इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल हाल ही में मुंबई के उनके आवास में एक्टर पर हमला हुआ था। जिसके बाद इजाल के लिए उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जहां से मंगलवार को डिस्चार्ज हो कर अपने घर चले गए हैं। इस बीच चर्चाओं में रहे सैफ अली को लेकर खबरों का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं अपनी चोट से पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं कि उन पर एक और मुसीबत आ गई है। बतादें कि एक्टर सैफ अली खान के परिवार से जुड़ी  कुछ शाही संपत्तियां भोपाल में स्थित है।

सरकार ने किया शत्रु संपत्ति दावा : 

ये संपत्ति पटौदी खानदान की हैं, जिसकी कीमत लगभग 15 हजार करोड़ बताई जा रही है। जिस पर सरकार अब कब्जा कर सकती है। सूत्रों के मुताबिक हाल ही में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने इस संपत्ति पर 2015 में लगी रोक हटा दी है। जिससे इन संपत्तियों पर अब सरकार अधिनियम 1968 के तहत कब्जा कर सकती है।

ये सारी संपत्ति पटौदी परिवार के मौजूदा वारिस सैफ अली खान की भोपाल रियासत की है। भोपाल के नवाब की प्रमुख संपत्तियों में फ्लैग स्टाफ हाउस, अहमदाबाद पैलेस और नूर-उस-सबह पैलेस जैसी कई ऐतिहासिक संपत्तियां इसमें शामिल हैं।

Source Link

Related posts

पांचवीं और आठवीं कक्षा के छात्रों के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने लिया अहम फ़ैसला

1 मई से खत्म हो जाएगी FASTag व्यवस्था, देश में लागू होगी नई टोल व्यवस्था

वायुसेना का परिवहन विमान बागडोगरा में दुर्घटनाग्रस्त

Leave a Comment

error: Content is protected !!